कानपुर. कानपुर योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 ( kanpur-yogasan-sports-championship-2026) का आयोजन एलन हाउस, खलासी लाइन, कानपुर में किया गया। जिसमें डिप्लोमा इन यौगिक साइन्स, डी.ए-वी.कालेज, कानपुर के 12 योगप्रशिक्षुओं ने कंचन गुप्ता (योगप्रशिक्षका) के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और पुरस्कार जीतकर ओवर आल चैम्पियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बच्चों ने 10 स्वर्ण, 9 रजत एवं 4 कास्य पदक प्राप्त कर कुल 23 पदक प्राप्त किए। अर्पणा ने एक गोल्ड और एक रजत, आंचल कुशवाहा ने एक गोल्ड और एक कांस्य, आशीष कुमार ने एक गोल्ड और एक रजत, गीता आर्या ने एक गोल्ड और एक रजत, कविता सक्सेना ने एक गोल्ड और एक रजत, कौमुदी यादव ने एक गोल्ड और एक रजत, प्रशस्ति त्रिवेदी ने रजत और एक कांस्य, सृष्टि सक्सेना एक गोल्ड और एक कांस्य, कु.सावित्री ने एक कास्य, सोना यादव ने एक गोल्ड, कु.रोज ने एक गोल्ड और एक रजत और उमा देवी ने दो रजत पदक प्राप्त किए।
योग प्रशिक्षुओं की इस अभूतपूर्व सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.मनोज जौहरी, संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.विनोद कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.जे.पी.श्रीवास्तव, चीफ प्राक्टर प्रो. लोकेश सक्सेना, एन एस क्यू एफ के नोडल अधिकारी प्रो.जितेन्द्र मोहन, आई क्यू ए सी के कोआर्डिनेटर प्रो.सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डी.एस.डब्लू प्रो. पंकज टण्डन और डिप्लोमा इन यौगिक साइन्स के कोआर्डिनेटर डा.सवितुर प्रकाश गंगवार ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
यह भी पढ़ें –
