भोपाल | केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से काशीबाई बीमार थीं | उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे सीहोर जिले के जैत गांव में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर यह दुखद जानकारी साझा की है |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रमुख नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की
शिवराज सिंह की माताजी के निधन पर देश – प्रदेश के प्रमुख नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया एक्स पर दिए अपने शोक संदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मां का साया उठना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शिवराज सिंह चौहान जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
