पटना | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) आज पटना में देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में विशाल प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन आज (30 अक्टूबर 2026) “लोकतंत्र बचाओ–अराजकता रोको” नारे के साथ प्रदर्शन और मार्च निकाला जा रहा है।इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ( DUSU ) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास ( DUSU President Yash Dabash) भी शामिल होंगे इसको लेकर बक्सर में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर का विमोचन भी किया था। साथ ही, प्रदर्शन में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पटना में आज होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा की मांग को लेकर किया जा रहा है | ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता रोको’ के नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल होंगे। प्रदर्शन गांधी मैदान से शुरू होकर डाकबंगला चौराहे तक जाएगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष यश डबास होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यश डबास ( DUSU President Yash Dabash ) भी शामिल होंगे। एबीवीपी का कहना है कि इस आयोजन के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और उनकी गरिमा का सम्मान जरूरी है। ABVP का मानना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति और विरोध जताने के दौरान भी संवैधानिक मर्यादाओं का पालन किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से जनसभा और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को जागरूक करने की योजना है।
लोकतंत्र केवल शासन चलाने की व्यवस्था नहीं
एबीवीपी बिहार प्रदेश के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र केवल शासन चलाने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक संस्थाओं, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के सम्मान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर संकट की स्थिति में युवाओं को जागरूक होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।
यह भी पढ़ें –
