लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के लखनऊ (अमौसी एयरपोर्ट) आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी स्वागत किया। डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में हो रही बैठक का शुभारंभ गृहमंत्री अमित शाह ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी, जितिन प्रसाद व अन्य भाजपा के नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद हैं। अमित शाह लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करेंगे | आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से यह संदेश साझा किया और प्रदेश की विकास यात्रा में उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
