Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिल्हा । भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, ‘इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ के तहत संकुल कन्या बिल्हा के अंतर्गत संचालित जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा द्वारा ई-वेस्ट जागरूकता रैली ( E-waste Awareness Campaign ) का आयोजन किया गया।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को ई-कचरे के सुरक्षित संग्रहण, पृथक्करण और उसके वैज्ञानिक निस्तारण के प्रति जागरूक करना था। शाला के नन्हे विद्यार्थियों ने हाथों में तख्ती और जागरूकता संदेश वाले पोस्टर लेकर पूरे बिल्हा नगर का भ्रमण किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। बच्चों द्वारा पर्यावरण के प्रति दिखाई गई इस अनूठी जागरूकता और उत्साह की नगर के गणमान्य नागरिकों व स्थानीय समुदाय द्वारा भूरी-भूरी सराहना की गई।

इस सफल आयोजन में शाला के प्रधान पाठक साधराम मरकाम एवं पुनीराम साहू, इको क्लब प्रभारी कलेश्वर साहू, शिक्षिका श्वेता केशरी, नीलम सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नगरवासी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –
