केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद अब क्या नैतिकता के आधार पर देश में भविष्य में होने वाली छोटी- बड़ी घटनाओं के लिए यूं ही त्यागपत्र होते रहेंगे और दूसरा क्या धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद अब किसी भी परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक नहीं होंगे और अगर लीक होते हैं तो राज्य से लेकर संबंधित विभाग के मंत्री को त्यागपत्र देना होगा ?
यह दो सवाल ऐसे हैं, जो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद लोगों के जेहन में उभर रहे हैं .
इनमें पहला सवाल यह कि क्या नैतिकता के आधार पर धर्मेंद्र प्रधान का दिया गया इस्तीफा भविष्य के लिए एक नजीर बनेगा ? आजादी के बाद से देश में लगातार बड़ी घटनाएं होती रही हैं और एक दो अपवादों को छोड़ दिया जाए तो सत्ता में बैठे हुए कभी किसी राज्य या केंद्र के मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है .महाराष्ट्र में गांधीवादी नेता अन्ना हजारे के आन्दोलन से घबरा कर कुछ मंत्रियों के त्यागपत्र हुए थे शायद यही कारण है कि प्रश्नपत्र लीक होने से लेकर प्राकृतिक आपदाओं सहित विभिन्न घटनाओं – दुर्घटनाओं में भारी जनहानि धन हानि होती रही है, लेकिन कभी किसी मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया और ना ही कभी देश की जनता ने उनसे इस्तीफा मांगने की कोशिश की .
कुछ लोगों ने मांगने की कोशिश भी की तो उन्हें हटा दिया गया या उनकी आवाज में दबा दी गई . ऐसी ही आवाज 1977 में उठी थी जब आपातकाल के नाम पर लोगों की आवाजों को दबा दिया गया और जेल में डाल दिया गया . तब किसी मंत्री में इतनी नैतिकता नहीं थी कि देश के लिए त्यागपत्र देता ? बात यही नहीं थमी बल्कि 1977 से लेकर के 2000 तक और 2000 से लेकर 2025 तक ऐसी ही घटनाएं होती रही हैं .रेल हादसे होते रहे, बिल्डिंग के गिरती रही , बाढ़ में लोगों की जनहानि धन हानि होती रही , हवाई जहाज क्रैश होते रहे, गरीबों की जान जाती रही लेकिन कभी किसी मंत्री ने त्यागपत्र नहीं दिया और ना ही नैतिकता के आधार पर उसकी आत्मा ने कभी खुद को झंझोड़ा कि अब उसे मंत्री पद की कुर्सी छोड़ देनी चाहिए और इन आपदाओं , घटनाओं और हादसों की जिम्मेदारी खुद पर लेनी चाहिए.
लेकिन वर्ष 2026 में जब नीट का पेपर लीक हुआ, पुनः परीक्षा कराई गई , परिणाम घोषित किए गए . इसके बाद एक आंदोलन दिल्ली की सड़कों पर दिखाई पड़ा , आंदोलन काकरोच जनता पार्टी के नाम से नवगठित समूह की ओर से किया गया , जिसमें एक युवा ने एक आंदोलन को पैदा कर दिया और धीरे-धीरे बड़ी संख्या में लोग दिल्ली की सड़कों पर उतरे और हालात ऐसे बदले कि देश के विपक्षी दल भी इन्हीं युवाओं के आन्दोलन में अपने भविष्य को तलाशने लगा.
आए दिन बदलते घटनाक्रम के बीच आज 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया . उन्होंने सोशल मीडिया एक में अपने पोस्ट में लिखा कि वह पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम से आहत है और अपना त्यागपत्र दे रहे हैं . शायद् नैतिकता काआधार रहा होगा कि उन्होंने त्यागपत्र दिया है , अब आगे भविष्य में उनकी भूमिका क्या होगी ? यह पार्टी ही तय करेगी क्योंकि अब वह केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य नहीं रहे . त्यागपत्र देते समय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीति, साहस और नेतृत्व शीलता की सराहना की , महाप्रभु जगन्नाथ महाराज का भी स्मरण किया .
अब दूसरा सवाल यह है कि धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद क्या प्रश्न पत्र लीक होने की घटनाएं स्वत समाप्त हो जाएगी और अगर प्रश्न पत्र लीक होते हैं तो क्या देश का अगला शिक्षा मंत्री त्यागपत्र देगा ? या यूं ही प्राकृतिक आपदाओं , तरह-तरह की दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि धन हानि के मद्देनजर संबंधित विभाग का मंत्री स्वत नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देगा ? और अगर धर्मेंद्र प्रधान की त्यागपत्र के बाद परिस्थितियों में बदलाव नहीं होता है तो धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र का कोई औचित्य नहीं है बस हां यह जरूर है कुछ लोगों की जीत पूरी हो गई और धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र से उन युवाओं, उन लोगों और उन समूह की जीत पूरी हो गई जो इस देश में व्यवस्था के नाम पर एक केंद्रीय मंत्री का त्यागपत्र चाहते थे.
यह सवाल मुश्किल है लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में क्या सिर्फ अकेले धर्मेंद्र प्रधान ही दोषी हैं ? क्या उन्होंने प्रश्न पत्र सेट किया ? क्या प्रश्न पत्र लीक करने में उनकी भूमिका थी ? क्या प्रश्न पत्र लीक करने वाले लोगों से उनके तार जुड़े हुए थे ? सवाल का जवाब ना में आएगा . हैरत की बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में उस नौकरशाही को पूरी तरीके से नजरअंदाज कर दिया गया जो परीक्षाओं के आयोजन के विभिन्न से जुड़ी रही है , जिसके पास जिम्मेदारी थी परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शिता और नकल विहीन माहौल में कराये जाने का . मशीनरी सिस्टम में ऐसे तत्व जरूर घुस गए होंगे जब प्रश्न पत्र लीक करने की यह घटना हुई, लेकिन उनमें से कितने व्यक्ति अभी तक चिन्हित किए गए ? यह व्यवस्था का दोष है और इस व्यवस्था का दोष मंत्री नहीं नौकरशाही का है . नौकरशाही ही तय करती है कि प्रश्न कैसे आएंगे ? प्रश्न पत्र कहां छापेंगे ? प्रश्न पत्र की डिलीवरी कौन करेगा ? परीक्षा केंद्र कौन बनाएगा ? किस-किस परीक्षा केंद्र में परीक्षाएं होंगी ? परीक्षा की टाइमिंग क्या होगी ? परीक्षा की सुरक्षा सुचिता और निष्पक्षिता किस आधार पर होगी ? यह कोई केंद्रीय शिक्षा मंत्री या किसी विभाग का मंत्री नहीं तय करता है . मंत्री को यही अफसरशाही बता देती है कि हाँ सब सही है . और मंत्री उनके बयानों को भरोसा मान लेता है और खुद जिम्मेदारी और लेता है कि परीक्षा भली प्रकार से संपन्न होगी .
लगता है कि नीट की परीक्षा में ऐसा ही कुछ हुआ है . नौकरशाही ने पूरी तरीके से कार्य किया . अपने हिसाब से सब कुछ परीक्षा केंद्र से लेकर के प्रश्न पत्र के निर्माण तक की भूमिका निर्वाही , लेकिन जब प्रश्न पत्र लीक हुआ और जिम्मेदारी तय करने की बात आई तो सिर्फ मैदान में खड़े मिले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान . हैरत की बात यह है किसी इस व्यवस्था ने सारे आरोप प्रत्यारोप धर्मेंद्र प्रधान पर थोप दिए और धर्मेंद्र प्रधान को सफाई देने का ही मौका नहीं मिला . एक समूह ने उनसे त्यागपत्र दिलवा ही लिया . आज 25 जुलाई 2026 की तिथि इतिहास में दर्ज हो गई की एक केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे दिया.. प्रश्न पत्र लीक करने में प्रश्न पत्र बनाने में परीक्षा के निर्धारण करने में और यहां तक की परीक्षा से पैदा हुई किसी भी व्यवस्था के लिए लेकिन एक युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री को मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देकर बाहर होना पड़ा . आने वाले दिन में यह देखना बहुत ही महत्वपूर्ण होगा कि क्या नैतिक आधार पर कोई इस्तीफा देगा ? केवल केंद्रीय मंत्रिमंडल ही नहीं अपितु विभिन्न राज्यों के भी मंत्रियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनमें भी नैतिकता के आधार पर धर्मेंद्र प्रधान की तरह त्यागपत्र देने का साहस होना चाहिए या फिर कोई समूह त्यागपत्र की मांग करता है , आंदोलन करता है तो समूह की भावनाओं का ख्याल रखते हुए अपने पद से त्यागपत्र देंगे और जंतर मंतर से लेकर दिल्ली के विभिन्न सड़कों पर आंदोलन करने वाले भी विपक्षी नेताओं को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिन-जिन राज्यों में उनकी सरकारें हैं वहां नैतिकता के आधार पर उनकी पार्टी के मंत्री भी अपने-अपने मंत्रि मंडल से त्यागपत्र दे देंगे अगर उनके राज्य में उनसे संबंधित कोई घटना दुर्घटना या हादसा होता है.
