लखनऊ. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय , राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girl’s P G College Lucknow ) में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तत्वाधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शिवानी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 19 सितंबर 2026 को , भाषण प्रतियोगिता शीर्षक ‘विकसित भारत @2047’ का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में कुल 50 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रीति राजपूत एम ए सेकंड ईयर चांदनी पठान द्वितीय स्थान वैष्णवी मौर्य तृतीय स्थान पर रही निर्णायक मंडल के रूप में प्रोफेसर प्रीति बाजप्ये तथा डॉ पूनम पांडे ने अपना सहयोग प्रदान किया ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साधना सिंह यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ निशि मिश्रा द्वारा किया गया। छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु प्रोफेसर प्रियंका शर्मा, प्रोफेसर सुरंगमा यादव तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक की गरिमामय उपस्थित ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाया।

