- चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई सृजनशीलता, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास की अद्भुत झलक
बिलासपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संकुल केंद्र तिफरा में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संकुल प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ कश्यप एवं संकुल समन्वयक सुनील कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को साकार किया, वहीं भाषण के माध्यम से अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर आत्मविश्वास, तार्किकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का शानदार परिचय दिया। विद्यार्थियों की सृजनात्मकता एवं प्रतिभा ने उपस्थित शिक्षकों एवं निर्णायकों को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
चित्रकला प्रतियोगिता
समूह–01: प्रथम — अनन्या साहू, कक्षा 8वीं, शासकीय माध्यमिक विद्यालय परसदा।
समूह–02: प्रथम — मानवी भोंसले, कक्षा 12वीं, तक्षशिला विद्या मंदिर।
भाषण प्रतियोगिता
समूह–01: प्रथम — रिमझिम ठाकुर, कक्षा 7वीं, NFB ज्ञानदीप स्पर्श कन्या विद्यालय।
समूह–02: प्रथम — संस्कार द्विवेदी, कक्षा 11वीं, सेजेस हिंदी माध्यम तिफरा।
निर्णायक मंडल में रहे शिक्षक
भाषण प्रतियोगिता: सुनील कुमार पाण्डेय, लिपि वर्मा एवं कृष्ण कुमार कश्यप।
चित्रकला प्रतियोगिता: मोहन पटनायक, वैशाली गुप्ता एवं हेमलता रजवाड़े।
कार्यक्रम में SMDC सदस्य कृष्ण कुमार कश्यप, प्रधान पाठक धीरज सोनी, श्याम नारायण पांडे, मनोज सिंह, हेमलता बघेल, प्रियम दुबे, सिद्धार्थ, वैशाली, प्रीति सिंह, तुषार साहू सहित विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रमुख, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संकुल स्तर पर आयोजित इस प्रतिभा मंच ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, रचनात्मक सोच एवं सीखने का सार्थक अवसर प्रदान किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

