नई दिल्ली, 25 जुलाई . केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन को खत्म करने की घोषणा की है .केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा इस्तीफा देने के बाद इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कॉकरोच जनता पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई है और मांगों पर सहमति बनी है .
इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने कांस्टीट्यूशनल क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि आंदोलन को खत्म किया जाता है.
NEET-UG : दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने आंदोलन खत्म करने की जानकारी दी . उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉक्टर जितेंद्र सिंह के साथ संगठन की वार्ता पूरी तरीके से सफल रही है . सरकार सभी प्रमुख मांगों को मान गई है और लड़ाई सफल हुई है , इसलिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहे इस आंदोलन को तत्काल खत्म करने की घोषणा करती है और सभी प्रदर्शनकारियों से अपील भी है कि वे शांतपूर्ण तरीके से जंतर मंतर को खाली करें और अपने-अपने घर के लिए रवाना हो जाए .
एक सवाल के जवाब में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे आंदोलन की पहली और सबसे प्रमुख केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की थी क्योंकि नीट प्रश्न पत्र लीक मामले की सारी जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री की होती है और केंद्र सरकार ने हमारी इस मांग को पूरी कर दिया है . प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है .आशुतोष रांका (CJP) ने यह भी बताया कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों के इलाज और सहायता के लिए एक करोड रुपए के मुआवजे की मांग पर भी सहमति बन गई है. सरकार इन सभी स्वीकृत बिंदुओं पर मंगलवार तक अपनी आधिकारिक बयान देगी , उधर इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि आंदोलनकारी (CJP) की ओर से सरकार को चार सूत्रीय लिखित ज्ञापन सौंपा गया था उन्होंने बताया कि सरकार नियमों के तहत अधिकतम मुआवजा देने , सभी राज्यों में दर्ज फिर वापस लेने और शिक्षा सुधारो में को लेकर दिए गए मांग पत्र का अध्ययन करेगी इसके बाद CJP से आगे भी संवाद काम रहेगा.
यह भी पढ़ें
