लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शुभकामनाएं साझा करते हुए भगवान सूर्य देव और छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा छठ पर्व को हमारी प्राचीन संस्कृति, प्रकृति के प्रति प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
