आगरा | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के जीआईसी मैदान में आयोजित ‘PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) दलित महासम्मेलन’ को संबोधित किया। यह सम्मेलन आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए दलित वोट बैंक को पार्टी से जोड़ने के लिए आयोजित किया गया था। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल समेत 25 जनपदों के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!campussamachar : अखिलेश यादव ने इस दौरान दावा किया कि दलित समाज PDA की सबसे मजबूत ताकत है और 2027 में यही वर्ग भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता को बाहर का रास्ता दिखाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले एक दशक में उत्तर प्रदेश में बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 200 से अधिक मूर्तियां तोड़ी गई हैं। इस सम्मेलन के दौरान बाल योगी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सपा के कई सांसद विधायक उपस्थित रहे |
agra news today : इस सम्मेलन के सबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर कई तस्वीरें साझा की और इसे एतिहासिक बताया | उन्होंने लिखा कि सम्मेलन में जुटे जन सैलाब को देखते हुए ये लगा कि ये रैली केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश का दलित समाज एकत्र होकर यहाँ आ गया है। दलित समाज ने इस रैली से हमेशा के लिए एक संदेश दे दिया है कि इस बार ‘दलित समाज’ ही भाजपा और उनके संगी-साथियों के वर्चस्व को हमेशा के लिए दल देगा।
हमारा मानना है कि अब पीडीए में ‘डी’ का मतलब ‘दलित’ से बढ़कर ‘दमदार दलित’ हो गया है।
आगरा में ‘पीडीए’ ने एक और एलान कर दिया है :
जो भाजपा के साथ है, PDA उसके ख़िलाफ़ है!
इस सम्मेलन में हम सबने ‘संविधान और आरक्षण’ बचाने का ये संकल्प भी दोहराया :
संविधान बचेगा, तो सम्मान बचेगा।
इस रैली की सफलता ने साबित कर दिया है कि 2027 में पीडीए सरकार आ रही है, जो ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाएगी, हर भेदभाव मिटाएगी और सकारात्मक-प्रगतिशील विचारों से सबके मान-सम्मान, व्यक्ति की गरिमा व प्रतिष्ठा और सबकी तरक़्क़ी-ख़ुशहाली को सुनिश्चित करनेवाला ‘बंधु-राष्ट्र’ बनाएगी।
