सेमरताल | देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के अवसर पर संकुल सेमरताल में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाल मेला, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कार्यक्रम में संकुल के अंतर्गत आने वाली शा. प्रा. शाला सेमरताल, शा. प्रा. शाला भदौरिया खार, शा. प्रा. शाला गतौरी, शा. प्रा. शाला नवगंवा, शा. क. पूर्व मा. शाला सेमरताल और शा. प्रा. शाला नहरीभाठा के विद्यार्थी शामिल हुए। सभी शालाओं में सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाई और निबंध प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बाल मेला बना आकर्षण का केंद्र
सभी शालाओं में बाल मेला के स्टॉल लगाए गए थे। स्टॉलों में गुपचुप, चना, समोसा, भजिया, रसगुल्ला, केला, सेव, बिही सहित कई प्रकार के व्यंजन रखे गए थे। बच्चों ने स्टॉल लगाकर खरीद-बिक्री का आनंद लिया और खूब मस्ती की।
खीर-पूड़ी का हुआ वितरण
कार्यक्रम के अंत में शाला परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को खीर-पूड़ी का वितरण कराया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर, वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार वर्मा, प्रधान पाठक शांति तिर्की, इंदिरा कश्यप, प्रदीप कुमार मुखर्जी, दुवासी राम धीवर, अनिता बोरकर, क्रांति सिंगरौल, सुमन राजेन्द्र कौशिक, बालमुकुंद शर्मा, निलिमा निकोसे, अनुपमा गौरहा, राधा टंडन, श्वेता द्विवेदी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।
