लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुंडा की जयंती) के अवसर पर लखनऊ से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण के नए चरण का शुभारंभ किया है। यह भव्य उद्घाटन कार्यक्रम लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इससे पहले के चरणों में राज्य के 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए जा चुके हैं। इन 25 लाख नए टैबलेट के जुड़ने से कुल लाभार्थियों की संख्या लगभग 85 लाख तक पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर भी जानकारी साझा की है। अभियान के पहले दिन लखनऊ मंडल के चार जिलों—लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के लगभग 300 शैक्षणिक संस्थानों के 53,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।
