बिलासपुर | जनपद प्राथमिक शाला जलसों संकुल पौसरा विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर में बाल दिवस पर बाल मेला और बिरसा मुंडा जयंती पर चित्रकला कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
।बाल मेला कार्यक्रम में सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक व्यंजन जैसी भजिया, गुपचुप, समोसा सुपरभेल, पास्ता, चाऊमीन ,मैगी, चॉकलेट, बिस्किट , आलू चिप्स, और आलू गुंडा के स्टॉल लगाए। मेले में आये सभी एमसी के सदस्यों, अतिथियों ,पालकगणो ,ने व्यंजनों को खुब सराहा। साथ ही धरती आबा ( धरती के पिता) भगवान बिरसा मुंडा की 151 वी जयंती के अवसर पर चित्रकला का आयोजन कर और उनके जीवन का परिचय बताया गया।इस सफल आयोजन के लिए SMC के सदस्यगण एंव पालकों ने प्रधान पाठक श्रीमती निशा अवस्थी एंव समस्त स्टाफ जलसो को शुभकामनाएं एंव बधाई दी।

