Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखनऊ | जवाहरलाल नेहरू इण्टर कॉलेज, बहरौली, लखनऊ ( Jawahar Lal Nehru Inter College Bahrauli Lucknow) में आज बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा एवं पीटीआई रामकिशोर द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
campusnews : इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को पंडित नेहरू जी के जीवन, कार्यों एवं देश के प्रति उनके योगदान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेहरू जी बच्चों को राष्ट्र का भविष्य मानते थे, इसीलिए उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College Bahrauli Lucknow) में कक्षाध्यापकों द्वारा अपनी-अपनी कक्षाओं में मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा बच्चों को नाश्ता भी कराया गया। शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलकूद कराए गए, जिसमें रस्साकसी का खेल विशेष रूप से उल्लेखनीय एवं आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पंडित नेहरू जी के कार्य एवं योगदान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक अमित कुमार, संजय अवस्थी, उमेश कुमार एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से कराया गया। प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान – अर्चिता साहू, कक्षा 12-C
द्वितीय स्थान – आयुष यादव, कक्षा 10-C
तृतीय स्थान – अर्पिता, कक्षा 9-A
को प्राप्त हुआ।
विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बधाई एवं पुरस्कार स्वरूप फ्री शैक्षिक भ्रमण कूपन दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार वर्मा की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को प्रसाद वितरण कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College Bahrauli Lucknow)के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
