लखनऊ | उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ( FUPUCTA ) के आह्वान पर 17, 18, 19 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में क्रमिक धरना देने की घोषणा की गई है | इस आंदोलन में प्रदेश भर के अधिक से अधिक शिक्षकों को जुटाने के लिए शिक्षक संघ के नेता लगातार प्रयास और प्रचार कर रहे हैं |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Campus News : शिक्षक महासंघ के दो गुटों के बीच चल रही जोर आजमाइश के बाद दोनों गुट के एक साथ आने के बाद राजधानी में यह पहला बड़ा कार्यक्रम है | अब शिक्षक नेताओं की ने केवल साख दांव पर लगी है, बल्कि उनकी एकता की भी पूछ परख इस क्रमिक धरना में हो जाएगी | उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के नेताओं के अनुसार महासंघ की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन लागू करने, सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करने, शिक्षकों का सम्मान सुनिश्चित करने, सभी लंबित मांगों का तत्काल समाधान करने जैसी मांगे मुख्य हैं \
Campus News : शिक्षक नेताओं के अनुसार अब शिक्षकों के सम्मान और अधिकार के लिए सड़क पर उतरना जरूरी हो गया है | इसलिए पूरब और पश्चिम के गुटों में बंटे शिक्षक नेता इस धरना में एक साथ दिखाई पड़ सकते हैं | हालांकि इसके पहले हुए कार्यक्रमों में शिक्षकों में एकता और गर्म जोशी का वह वातावरण नहीं दिखा जिसकी अपेक्षा की जा रही थी| ऐसे में राजधानी लखनऊ में हो रहे इस धरना को देखते हुए प्रदेश की राजनीति में न केवल सरगर्मियां तेज हो गई है बल्कि नेताओं के बीच भी अपनी शक्ति प्रदर्शन का भी जज्बा जगा है |
FUPUCTA News : इस धरना में जुटे शिक्षक राज्य सरकार पर अपनी मांगों को लेकर कितना दबाव बना पाते हैं ? यह भी देखना है महत्वपूर्ण होगा | हालांकि इसके पहले भी उत्तर प्रदेश की शिक्षक एकता तार तार हो चुकी है | विभिन्न धर्म में बंटे माध्यमिक शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ के गुट कभी भी अपनी मांगों को लेकर एक मंच पर नहीं आये हैं | यही कारण है कि शिक्षकों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं| उनके समाधान के प्रयास सकारात्मक गति से नहीं चल रहे हैं | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिक्षकों की समस्याओं का अम्बार लगा है | कुछ शिक्षक संगठन औपचारिकता पूरी करते हुए ज्ञापन सौंप कर चले आते हैं और विभागीय अधिकारी इन ज्ञापनों को लेकर उसी बाबू के पास भेजते हैं, जहां समस्याएं लंबित रखी जा रही हैं |
यह भी पढ़ें :
