लखनऊ, 16 अप्रेल , विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा आज 16 अप्रेल को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय ‘रिसर्च मेथडोलॉजी एंड एथिक्स’ रहा। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव शुक्ला के स्वागत भाषण से हुई। सत्र की अध्यक्षता डॉ. धर्म कौर ने की।

कार्यशाला के मुख्य संसाधन व्यक्ति नेशनल पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग से आए डॉ. पुनीत कुमार कनौजिया रहे। उन्होंने रिसर्च मेथड और एथिक्स विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। रिसर्च पेपर की संरचना पर विस्तार से चर्चा करते हुए डॉ. कनौजिया ने एब्सट्रैक्ट, कीवर्ड्स, इंट्रोडक्शन, लिटरेचर रिव्यू, मेथडोलॉजी, फाइंडिंग्स, डिस्कशन, रिकमेंडेशन और रेफरेंसेज के बारे में बताया। उन्होंने लिटरेचर रिव्यू को टेबुलेशन फॉरमैट में प्रस्तुत करने का तरीका समझाया और रिसर्च गैप पहचानने के तरीके बताए। रिसर्च टूल्स एंड टेक्निक्स की जानकारी दी। स्कोपस पेपर के साथ-साथ बिब्लियोग्राफी और रेफरेंसेस के बीच अंतर पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में शोधार्थियों, पीजी और बीए सेमेस्टर-छह के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक शशिकांत त्रिपाठी रहे, जिन्होंने धन्यवाद ज्ञापन भी किया। सह-संयोजकों में डॉ. अभिषेक, दिनेश मौर्या और डॉ. राजकमल गुप्ता शामिल थे। कार्यशाला में शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें
