नई दिल्ली | ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत स्रोत पर कचरा अलग करने के लिए चार रंगों के डस्टबिन (4-बिन व्यवस्था) का उपयोग किया जाता है। ugc india के इस अभियान में CPCB की वैज्ञानिक-D सुनीता पाराशर और वैज्ञानिक-B अमित कुमार के मार्गदर्शन में छात्रों ने चार रंगों वाले डस्टबिन के माध्यम से कचरा अलग करने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। इसे ugc ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर पोस्ट किया है |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चार रंगों के डस्टबिन और कचरे के प्रकार
- हरा डस्टबिन (गीला कचरा): बचा हुआ भोजन, फल और सब्जियों के छिलके, चाय की पत्ती और बगीचे का जैविक कचरा।
- नीला डस्टबिन (सूखा कचरा): कागज, गत्ता, साफ प्लास्टिक, कांच, धातु और टेट्रा पैक जैसी पुनः चक्रण योग्य (recyclable) वस्तुएं।
- लाल डस्टबिन (सैनिटरी कचरा): डायपर, सैनिटरी नैपकिन और अन्य सैनिटरी कचरा।
- काला डस्टबिन (विशेष देखभाल / खतरनाक कचरा): ई-कचरा, एक्सपायर दवाइयां, बल्ब, बैटरी और पेंट या अन्य घरेलू खतरनाक कचरा।
