लखनऊ | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट ) ने शिक्षकों को जनगणना कार्य करने से पहले विद्यालयों में सुबह 9:00 से 1:00 तक शिक्षण कार्य करने संबंधी आदेश पर नाराजगी जताई है | शर्मा गुट ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर इस मामले में आपत्ति दर्ज कराते हुए इस आदेश को वापस लेने की मांग की है |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी मिली है कि शिक्षक संघ के कुछ नेता जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय से मिलने भी गए थे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी | अब शर्मा गुट इस मामले को लेकर विरोध की तैयारी में है| जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा मंडलीय संयुक्त शिक्षक निदेशक और जिलाधिकारी को भी इस बाबत पत्र लिखा गया है | संगठन के प्रदेशीय मंत्री आर के त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट प्रधानाचार्य परिषद द्वारा दिए गए मांग पत्र के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश किसी भी दिशा में शिक्षकों के लिए व्यवहारिक नहीं है | इसलिए जिला विद्यालय निरीक्षक से संगठन आग्रह करता है कि वह इस आदेश को रद्द करें |

उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे संभव है कि शिक्षक एक ही समय में दो कार्य करें ? अधिकारी बताएं कैसे कराया जा सकता है ? शिक्षा और जनगणना दोनों महत्वपूर्ण कार्य हैं | इसलिए जिला विद्यालय निरिक्षक को शिक्षकों के कार्य को देखते हुए ही आदेश जारी करना चाहिए था |
बहरहाल अब इस मामले में शिक्षक संगठन के आ जाने से मामला पेचीदा हो गया है| अब अगर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय इस आदेश को रद्द करते हैं , तो उन्हें प्रधानाचार्य परिषद को जवाब देना पड़ेगा कि आखिर उन्होंने किस आधार पर रद्द किया है जबकि पूर्व में उन्होंने ही 19 नवंबर को यह आदेश जारी किया था | इसके अलावा जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व वाले कार्य को भी तय समय में ही पूरा करना है |

जिला विद्यालय शिक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय के सामने एक तरफ प्रधानाचार्य परिषद है तो दूसरी तरफ माध्यमिक शिक्षक संघ | अब इन दोनों संगठनों के बीच किस प्रकार वार्ता करके इस समस्या का समाधान करेंगे यह देखना महत्वपूर्ण होगा|

