लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शिक्षक राजनीति में उबाल आ गया, जब उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद लखनऊ इकाई की मांग पर जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेन्द्र पाण्डेय ने जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों – कर्मचारियों को सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शिक्षण कार्य करने एवं इसके बाद जनगणना कार्य हेतु कार्य क्षेत्र में जाने के संबंध में दिया गया है|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह आदेश जारी होते ही शिक्षकों और शिक्षक नेताओं में हलचल सी मच गई| शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक के इस आदेश का कोई भी शिक्षक संगठन ने खुलकर विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है| यह अलग बात है कि कुछ गुटों से जुड़े नेता अपने-अपनी बातें कह रहे हैं , लेकिन ऐसे शिक्षक नेता भी अभी तक खुलकर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडे से ना तो मिले हैं और ना ही उनको अधिकृत तौर पर अपने संगठन की ओर से विरोध जताया है |
अब इस पूरे प्रकरण को विस्तार से देखते हैं
उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष डॉ लाल प्रताप सिंह ने जिला विद्यालय शिक्षक देवेंद्र पांडेय से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा | इस ज्ञापन में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को जनगणना से संबंधित शिक्षकों के कार्य निर्वहन के बाबत आदेश दिए गए थे| इस आदेश के मद्देनजर प्रधानाचार्य परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुरोध किया कि लखनऊ के समस्त अशासकीय सहायता प्राप्त एवं अन्य माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश जारी करने की कृपा करें कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षक एवं कर्मचारी प्रातः 9:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शिक्षण एवं विभागीय कार्य संपादित करेंगे तथा अपराहन 1:00 बजे के पश्चात जनगणना से संबंधी कार्य हेतु अपने निर्धारित कार्य क्षेत्र में जा सकेंगे| प्रधानाचार्य परिषद ने इस संबंध में स्पष्ट एवं एक रूप आदेश जारी करने की मांग की थी |

प्रधानाचार्य परिषद की मांग के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने आज 19 नवंबर को समस्त प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक राज कीय /अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय लखनऊ को एक कार्यालय आदेश जारी किया| इसमें कहा गया है कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में प्रगणक/ पर्यवेक्षक के रूप में अनेक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है | वर्तमान में बोर्ड परीक्षाएं एवं गृह परीक्षाएं सन्निकट होने के दृष्टिगत निर्देशित किया जाता है कि जिन राज कीय /अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी प्रगणक/ पर्यवेक्षक के रूप में लगी है, उनसे समन्वय बनाते हुए यथा समय समय सारणी में संशोधन करते हुए अपराह्न 1:00 तक शिक्षण कार्य पूर्ण करा कर जनगणना कार्य हेतु मुक्त करें | जिससे शिक्षण कार्य के साथ-साथ जनगणना कार्य समय से संपन्न हो सके | कार्यालय आदेश में कहा गया है कि बोर्ड विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा / गृह परीक्षा एवं जनगणना कार्य राष्ट्रीय हित में अति आवश्यक है | इसलिए उक्त कार्य में समस्त प्रधानाचार्य शिक्षकों का सहयोग पूर्ण रूप से अपेक्षित है|
जिला विद्यालय निरीक्षक का यह कार्यालय आदेश जारी होते ही लखनऊ की शिक्षक राजनीति में हलचल सी मच गई | लखनऊ में सक्रिय माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट , पांडे गुट , एकजुट सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और शिक्षकों में इस आदेश को लेकर विरोध शुरू हो गया | शिक्षक नेताओं ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं | मसलन किसी नेता ने प्रधानाचार्य को शिक्षक विरोधी तक करार दिया गया है, तो किसी शिक्षक नेता ने कहा कि शिक्षकों से कितने कार्य कराया जा सकते हैं ?

अब कुल मिलाकर मामला यह है कि प्रधानाचार्य परिषद की इस सक्रियता से शिक्षक संगठनों में नाराजगी है , क्योंकि प्रधानाचार्य परिषद अभी इस तरह से मुखर होकर के सक्रियता नहीं दिखा रही थी, लेकिन अब प्रधानाचार्य परिषद के बैनर तले बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय से मुलाकात कर एक आदेश जारी कराने में सफलता पाई है|
आश्चर्य की बात यह है कि प्रधानाचार्य परिषद में शिक्षक और पांडेय गुट , शर्मा गुट के कई पदाधिकारी प्रधानाचार्य भी इसमें शामिल हैं और लेकिन शिक्षक नेताओं में इतनी भी हिम्मत नहीं हो रही है कि अपने प्रधानाचार्य का खुलकर विरोध करें | इसलिए वे जिला विद्यालय निरीक्षक के आज जारी हुई आदेश का तो विरोध कर रहे हैं लेकिन इसे लिखित में न तो वापस लेने की मांग कर रहे हैं और ना ही प्रधानाचार्य परिषद का विरोध कर रहे हैं| आंतरिक रूप से यह विरोध आगे क्या गुल खिलाएगा यह आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा |
