लखनऊ /गोरखपुर . उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के कैम्पियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमिपूजन ( Groundbreaking ceremony for UP’s first university of forestry and horticulture today ) और अन्य विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे . उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (@myogiadityanath) से 19 नवंबर 2026 को साझा किए गए इस संदेश में प्रकृति संरक्षण को किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और भविष्य की सुरक्षा से जोड़ा है। इस पोस्ट में उन्होंने गोरखपुर के कैम्पियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमिपूजन और अन्य विकास परियोजनाओं का उल्लेख किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!university of forestry and horticulture gorakhpur : उन्होंने आगे लिखा कि प्रकृति का संरक्षण केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि अन्नदाता की समृद्धि, युवाओं के लिए नए अवसर और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है। लेकिन प्रकृति और समृद्धि के इस संबंध को वर्ष 2017 से पहले की सरकारें समझ नहीं सकीं। उत्तर प्रदेश में वन संपदा और औद्यानिकी की अपार संभावनाएं होने के बावजूद इन्हें किसानों की आय, युवाओं के रोजगार और प्रदेश के विकास से जोड़ने की न स्पष्ट नीति थी, न दूरदृष्टि।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस उपेक्षित सामर्थ्य को पहचानकर पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से समृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त किया है।
इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र में ₹491 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 123 एकड़ से अधिक भूमि पर स्थापित होने वाले प्रदेश के प्रथम वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय ( university of forestry and horticulture ) का भूमिपूजन होगा।
