लखनऊ, 17 अप्रैल, उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ भवन एवं सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ 19 अप्रैल को प्रातः 10 बजे वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया विक्रम संवत 2083 को लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है. संघ के महामंत्री केंद्रीय उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ विनोद कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ मिर्जापुर अजनहर रोड ( प्राविधिक विश्वविद्यालय के पीछे ) जानकीपुरम विस्तार लखनऊ में आयोजित हो रहा है .
समारोह 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगा . इस कार्यक्रम के विशिष्ट तिथि पवन सिंह सदस्य विधान परिषद और बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश शुक्ला होंगे . श्री मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं . कुंवर अभिषेक प्रताप मंत्री लखनऊ शाखा उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ लखनऊ एवं प्रोफेसर एमपी सिंह अध्यक्ष केंद्रीय कार्यकारी उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ लखनऊ सहित सभी पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं.
उल्लेखनीय है उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं और इन कार्यक्रमों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में पुस्तकालयों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ पाठकों की संख्या में वृद्धि , पुस्तकालय नियमों का पालन, सभी प्रकार की पुस्तकालयों के नियमन और व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए उसे आगे बढ़ाना है. उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ लगातार उत्तर प्रदेश में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराते हुए पुस्तकालयों की संरक्षण संरचना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. समय-समय पर पुस्तकालय संघ द्वारा ऐसे आयोजन किए जाते हैं जिनमें पुस्तकालय अध्यक्षों और उनसे उनकी सेवाओं से जुड़े बिंदुओं पर भी विचार विमर्श करके उनके उचित समाधान के प्रयास किया जा रहे हैं . ऐसे में यह 19 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित हो रहे कार्यक्रम की सफलता और उद्देश्यों को लेकर पुस्तकालय संघ के पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है. यह पुस्तकालय संघ ही नहीं अपित सभी पुस्तकालय से जुड़े महानुभावों के लिए भी विशेष उपलब्धि का अवसर है.
