लखनऊ , 16 अप्रैल, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत आज 16 अप्रेल को BSNV पीजी कॉलेज, लखनऊ की ओर से मानव श्रृंखला बनाई गई और एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया .BSNV पीजी कॉलेज, लखनऊ के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर तथा मानव श्रृंखला अभियान में सहभागिता दर्ज कराई।

यह कार्यक्रम प्रो. ज्योति काला, प्रो. डी.के. गुप्ता एवं डॉ. प्रणव मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प के सेना एवं नौसेना विंग के कैडेट के साथ डॉ रश्मि गुप्ता, प्रोफेसर वंदना, डॉ निहारिका पाठक, डॉ ऋचा पाण्डेय आदि शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मानव श्रृंखला कार्यक्रम एक प्रेरणादायक एवं जागरूकता से परिपूर्ण आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर के माध्यम से नारी सम्मान, अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया।
