लखनऊ . लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पाण्डेय गुट के अधिकृत प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह को जिताने के लिए संगठन के नेता जुटे हुए हैं , संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं संरक्षक सुरेश कुमार मित्तल ने कार्यकर्ताओं और शिक्षकों का आह्वान किया है कि शिक्षक साथियों, आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। जिस संघ ने कभी सरकारों को झुकाया, आज वही संघ दलगत राजनीति के स्वार्थ में बंट गया है।मैं आपसे पूछता हूँ क्या आप जैसा कोई ऐसा शिक्षक नेतृत्व आज वर्तमान में बचा है जो सरकार की शिक्षा-विरोधी नीतियों का डटकर विरोध कर सके ? नहीं बचा है। जब शिक्षक की लेखनी और संघर्ष कमजोर पड़ता है तो सत्ता निरंकुश हो जाती है।

लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से हमारे अधिकृत प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह उसी पुरानी विरासत महेश्वर पाण्डेय जी के संघर्ष को लेकर आपके बीच आए हैं। ये युवा हैं, ईमानदार हैं, और सबसे बड़ी बात ये किसी दल के नहीं, केवल शिक्षकों के हैं। मैं, सुरेश कुमार मित्तल पूर्व उपाध्यक्ष एवं संरक्षक, आप सभी से हाथ जोड़कर अपील करता हूँ — अपनी इस गौरवशाली विरासत को पुनः सहेजने के लिए, आशीष कुमार सिंह को प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। आपकी हिम्मत और निर्णय इतिहास दोहरा सकता है। इसी प्रकार पाण्डेय गुट के प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने शिक्षकों से सम्पर्क करके मत और समर्थन माँगा है .
