लखनऊ | भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश – जनपद लखनऊ के जनपदीय स्काउट एवं गाइड रैली 2026 के दूसरे दिन 25 नवंबर को ग्रैंड कैम्प फायर का भव्य आयोजन किया गया | भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद लखनऊ के तत्वावधान में 24, 25 एवं 26 नवंबर, 2026 को आयोजित तीन दिवसीय रैली के दूसरे दिन उत्साह, उमंग, अनुशासन एवं सांस्कृतिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। द्वितीय दिवस की निर्धारित प्रतियोगिताओं – पायनियरिंग, प्राथमिक सहायता, सिगनलिंग, कैंफायर आदि के आयोजन के पश्चात सायं 4 बजे भव्य ग्रैंड कैम्प फायर का आयोजन किया गया। आज 26 नवम्बर को समापन होगा |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक विकास श्रीवास्तव के साथ रैली संयोजक एवं संरक्षक डॉ आर.पी. मिश्र, जिला मुख्य आयोग के डा. जेपी मिश्रा, जिला सचिव अनिल शर्मा कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा अग्नि प्रज्वलित की। डीओसी (गाइड) मधु हंसपाल के साथ सभी ने ग्रैंड कैंप फायर गीत – *आग जली है रोशन यारों- आओ आग के पास का गान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विकास श्रीवास्तव ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग को विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया।

इस अवसर पर जनपद लखनऊ के संरक्षक डॉ. आर. पी. मिश्र, मुख्यायुक्त जे. पी. मिश्र, जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, जिला कमिश्नर गाइड संगीता अग्रवाल, जिला कमिश्नर स्काउट महेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव मीता श्रीवास्तव, डीओसी स्काउट एस. एस. मिश्र, डीओसी गाइड मधु पांडेय सहित विभिन्न पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं स्काउट-गाइड प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
ग्रैंड कैम्प फायर के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा, रचनात्मकता, सामूहिकता एवं स्काउटिंग की भावना का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं यादगार बना दिया।

सेंट क्लियर कांवेंट स्कूल दुबग्गा की स्काउट गाइड बैंड टीम ने मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रीराम एकेडमी फैजुल्लागंज की गाइड टीम ने भावनृत्य प्रस्तुत किया।सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर कॉलेज तेलीबाग के बच्चों ने पंजाबी वेषभूषा में भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया।एस एस जे डी इंटर कॉलेज के बच्चों ने शिव वंदना की प्रस्तुति दी।सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज इंदिरा नगर की गाइड टीम ने बेटी हूं बेटी मैं तारा बनूंगी गीत की सुंदर शानदार प्रस्तुति दी।गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज बासमंडी चारबाग के गाइड्स ने देशभक्ति गीत पर प्रस्तुत किया।
आज तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. महेंद्र सिंह होंगे।
आज रैली के तृतीय एवं अंतिम दिवस होने वाली प्रमुख प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम
- विनिर्मित भोजन प्रतियोगिता
- प्रदर्शनी
- झांकी
- कैम्प क्राफ्ट का मूल्यांकन
- पुरस्कार वितरण समारोह
तीन दिवसीय इस जनपदीय रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, नेतृत्व, अनुशासन, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।
trending video
