बहराइच | कार्तिक पूर्णिमा पावन पर्व के अवसर पर बीते दिवस सायं “पर्यावरण संरक्षण , जल संरक्षण व नदी संरक्षण” क्षेत्र में काम करने वाले विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में पौराणिक सरयू नदी तट (झिंगहा घाट पंचमुखी हनुमान मंदिर) परिसर में पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर सरयू नदी परिक्षेत्र को स्वच्छ एवं सरस सलिला सदा नीरा बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। नदी के तट पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर मां सरयू नदी की स्तुति गान कर श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम भी किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पर्यावरण जल संरक्षण क्षेत्र में काम करने वाले संगठन महामना मालवीय मिशन , नमामि गंगे व सरयू नदी बचाव समिति के तत्वावधान में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल ने कहा कि , पर्यावरण जल संरक्षण से ही मानव का अस्तित्व है। जल चर , थल चर व नभ चर प्रणियों की रक्षा के लिए आवश्यक है कि , नदियों की साफ सफाई सदैव हो ताकि पानी स्वच्छ व पेय जल बना रहे उन्होंने अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण का भी आवाह्न किया।
मालवीय मिशन (अवध) अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि , सरयू नदी के तटीय इलाकों में हरिशंकरी व पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर स्थानीय जन सहयोग से उनको संरक्षित करने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है ताकि सरयू नदी अविरल व सदा नीरा बनी रहे।

आयोजक नमामि गंगे प्रकल्प संयोजक राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि , पवित्र सरयू नदी के तट पर सर्वेश्वरानन्द महादेव की स्थापना कर समूचे परिक्षेत्र को स्वच्छ व हराभरा तथा पर्यावरण मानव जीवन के अनुकूल बनाए रखने का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। वृक्षा रोपण का सतत् अभियान भी चलाया जा रहा है। भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता ने बताया कि , समूचे सरयू नदी परिक्षेत्र में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जोड़ा जा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता नन्हे लाल लोधी ने सरयू नदी के किनारे सतत् साफ़-सफाई अभियान चलाकर वृक्षारोपण अभियान को गति देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का संचालन संघ विचारक ओम प्रकाश सक्सेना ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी अयोध्या प्रसाद अवस्थी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रामरूप मिश्रा ने किया। आयोजित चौपाल का शुभारंभ सरयू नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ व दीप प्रज्ज्वलन सरयू नदी आरती – स्तुति गान के साथ हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मालवीय मिशन मंत्री आशुतोष मिश्रा एडवोकेट , संघ विचारक अर्जुन कुमार दिलीप , पुरुषोत्तम , जगदंबा प्रसाद , सूर्य प्रसाद , रश्मि सनातनी , प्रवक्ता सचिन श्रीवास्तव , पंकज केवट , योगेश , देवेश मिश्रा एडवोकेट , पर्यावरण विद रंजीता बाल्मीकि एडवोकेट , समाजसेविका पूनम कौर , विनय मित्तल , रत्नाकर सिंह , आकाश सोनी , पर्यावरण विद महिमा श्रीवास्तव , आरती सक्सेना , राम निवास , सुषमा यादव , साधना मिश्रा एडवोकेट सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। देर शाम समापन अवसर पर सरयू नदी के तट पर पर्यावरण संरक्षण विषयक शपथ लिया गया और वन विभाग के सहयोग से नदी के तट पर पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षों का रोपण भी किया गया।
