श्री विजयपुरम। अंडमान निकोबार (Andaman Nicobar) के उप राज्यपाल डाक्टर दिनेश शर्मा (Dr Dinesh Sharma Lieutenant Governor of Andaman Nicobar) अपनी चिर परिचित सक्रियता के अनुरूप अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वाh कर रहे हैं। उन्होंने लोक निवास के द्वार आम जन के लिए खोल दिए है। वह स्वयं भी इस केंद्र शासित प्रदेश का भ्रमण कर रहे है। जन समस्याओं को देख सुन रहे है। समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है।
छः अक्टूबर के उनके (Dr Dinesh Sharma Lieutenant Governor of Andaman Nicobar) कार्यक्रम को देख कर उनकी सक्रियता का अनुमान लगाया जा सकता है।उन्होंने दूरदर्शन केंद्र एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने दूरदर्शन केंद्र के उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में आ रही चुनौतियों एवं समस्याओं पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश कार्यालय के सचिव डॉ. आर. देवदास तथा अंडमान-निकोबार जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य वी. के. अब्दुल अजीज उनसे मिले। क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की तथा अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
अंडमान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन उद्योग के विकास एवं संवर्धन हेतु अपने विचार रखे। प्रमुख सुझावों में हवाई किरायों को युक्तिसंगत बनाना, टूरिज्म ट्रेड फेयर में सक्रिय भागीदारी हेतु सरकारी सहयोग, तथा अंडमान को वर्ष-पर्यन्त पर्यटक गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार शामिल रहा।

इसी प्रकार, अंडमान-निकोबार राज्य कर्मचारी महासंघ के महासचिव एस. बीजू पिल्लै के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भी शिष्टाचार भेंट की तथा संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के माननीय सांसद श्विष्णु पद राय ने उपराज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने स्वराज द्वीप के दौरे पर आने का आग्रह किया।सांसद ने परिवहन विभाग द्वारा प्रस्तावित हॉप-ऑन हॉप-ऑफ सेवा के शुल्क को कम करने का भी आग्रह किया। उपराज्यपाल (Dr Dinesh Sharma Lieutenant Governor of Andaman Nicobar) ने विभाग द्वारा प्रस्तावित ₹100 के शुल्क को कम करके गैर-द्वीपवासियों के लिए ₹50 और द्वीपवासियों के लिए ₹40 करने की स्वीकृति प्रदान की। इस सुविधा के अंतर्गत यात्री एक बार किराया देकर पूरे दिन एसी बस में पूरे द्वीप की यात्रा कर सकेंगे।
बम्बूफ्लैट में पेयजल की समस्या से अवगत होने पर उपराज्यपाल (Dr Dinesh Sharma Lieutenant Governor of Andaman Nicobar) ने बम्बूफ्लैट के सुनामी पहाड़ में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से 2 करोड़ लीटर क्षमता के जलाशय और पंप हाउस के निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। विजयपुरम नगर परिषद के लिए अनुदान जारी करने के आग्रह पर माननीय उपराज्यपाल महोदय ने ₹18 करोड़ की राशि तुरंत अवमुक्त करने के निर्देश दिए।
उपराज्यपाल (Dr Dinesh Sharma Lieutenant Governor of Andaman Nicobar) द्वारा नानकोडी द्वीप समूह हेतु मत्स्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्वीकृति एवं वृद्धाश्रम निर्माण को अनुमोदन प्रदान किया। जिससे क्षेत्र के मछुआरा समुदाय एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। नानकोडी द्वीप समूह के लिए मत्स्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात दी गई है। कामोर्ता में आइस प्लांट एवं कोल्ड स्टोरेज की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत बर्फ उत्पादन इकाई की स्थापना की जाएगी। परियोजना के क्रियान्वयन के पश्चात नानकोव्री द्वीप समूह, जिसमें तेरसा, चौरा, कत्चल और अन्य निकटवर्ती द्वीप शामिल हैं, निकोबारी मछुआरे को बेहतर बर्फ निर्माण सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे मत्स्यन के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी, मछलियों के संरक्षण और विपणन में सुधार होगा तथा मछुआरा समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और आजीविका सशक्त होगी।
इसी प्रकार, उत्तरी एवं मध्य अंडमान के चिन्हित अनाथ वृद्धजनों के लिए दिगलीपुर में वृद्धाश्रम निर्माण प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत 10 कमरे, हॉल तथा चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा, जो वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण आवास प्रदान करेगा।
