
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 -उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शासन-प्रशासन अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के लिए लोगों को व्यापक स्तर पर जागरूक करने में व्यस्त है। प्रशासनिक अधिकारी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए विभिन्न शिक्षक संगठनों से भी ऐसा करने की अपील कर रहे हैं। शिक्षक संगठन और शिक्षक भी इस काम में प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं।
UP Assembly Election 2022 – राजधानी लखनऊ में एडीएम वित्त एवं राजस्व लखनऊ ,एडीएम प्रशासन लखनऊ, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में मतदान जागरूकता तथा चुनाव डयूटी मे लगे शिक्षक एवं कर्मचारियों को बढ़-चढ कर मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए सार्थक चर्चा हुई।
UP Assembly Election 2022 – शिक्षक एवं कर्मचारियों से अनुरोध है कि मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने का कष्ट करें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ के जिला अध्यक्ष डॉ आरके त्रिवेदी, जिला मंत्री चन्द्र , कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिक्षक नेताओं के मुताबिक सार्थक चर्चा की गई।
