
लखनऊ. UP Assembly Election 2022 -उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद अब अगले चरण के मतदान को लेकर पार्टियों और समर्थक तेजी से संपर्क अभियान में जुट गए हैं।
राजधानी लखनऊ में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विवेकानंद नगर के शिया पीजी कॉलेज, मुमताज पीजी कॉलेज, ऑलमाइटी कॉलेज के आसपास क्षेत्रों, मोहन बस्ती, कश्यप मोहल्ला, टीजी हॉस्टल, पुरानी बांसमंडी सहित दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर मतदाता जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से UP Assembly Election 2022 -भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे गए।
UP Assembly Election 2022 -इस जनसंपर्क अभियान में दिलीप, संजय, हनुमंत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। करीब 300 घरों में जनसंपर्क अभियान किया गया। इसी क्रम में एक अन्य टोली ने विवेकानंद नगर के गोकर्ण बस्ती, मनकामेश्वर बस्ती में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इसमें रजनीकांत , राम बाबू नगर विस्तारक विवेकानंद नगर विशाल आदि उपस्थित रहे और इस टोली ने लगभग 200 घरों में जनसंपर्क अभियान किया गया। नगर समन्वयक पंकज त्रिपाठी विवेकानंद नगर के अनुसार करीब कुल 500 घरों में जनसंपर्क अभियान किया गया। मतदान के समय तक यह अभियान जारी रहेगा।
