
- अगर कोई भी अधिकारी किसी कर्मचारी को अपना निजी अथवा व्यक्तिगत कार्य करने के लिए मजबूर करता है तो इसकी कर्मचारी परिषद को दें।लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद इसके विरुद्ध कठोर कदम उठाएगा.
लखनऊ, 31 अक्तूबर , लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के अनुरोध पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आदेश जारी करने के लिए के आभार व्यक्त प्रकट किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश यादव एवं महामंत्री संजय शुक्ला ने समस्त कर्मचारियों से इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया है।
इसके साथ ही यह भी अवगत कराया है कि अगर कोई भी अधिकारी किसी कर्मचारी को अपना निजी अथवा व्यक्तिगत कार्य करने के लिए मजबूर करता है तो इसकी कर्मचारी परिषद को दें।लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद इसके विरुद्ध कठोर कदम उठाएगा और अगर आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। यह जानकारी संजय शुक्ला महामंत्री लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद ने दी है .
