लखनऊ . राजधानी लखनऊ के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day Celebration ) बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए .
वंदे मातरम पर आधारित गीत काफी सराहनीय और प्रशंसनीय रहा. इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ प्रशिशा श्रीवास्तव , प्रबंधक रविंद्र निगम विशेष रूप से उपस्थित रहे, विद्यालय की प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल प्रस्तुति देने में सहयोग और मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और विद्यालय स्टाफ , विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे.

