लखनऊ. राजधानी लखनऊ के नरही स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल (Vidya Mandir Girls High School ) में आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day Celebration ) शनिवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया गया. बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली और गगन भेदी नारों के साथ अपनी खुशियां जाहिर की. विद्यालय परिसर में इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के देशभक्ति प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया. विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति दी.

इस समारोह का शुभारंभ विद्यालय (Vidya Mandir Girls High School ) की प्रबंधक संतोष रस्तोगी ने किया जबकि प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य सहित ने सभी शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ ने समारोह के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी की. ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया .

इस अवसर पर प्रधानाचार्या रश्मि यादव , सहयोगी शिक्षिकाएं शशि बाला, खुशबु रानी, फूल कुमारी, पूनम रावत, उपस्थित शिक्षकों , गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालय (Vidya Mandir Girls High School ) प्रबंध समिति के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस की एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाई दी . बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया. विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही लखनऊ (Vidya Mandir Girls High School ) में बड़े धूम धाम से आज़ादी का 80 वा स्वतंत्र ता दिवस समारोह संपन्न हुआ .

