बिलासपुर . 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 80 वर्षगाठ पर शा क पूर्व मा शाला सेमरताल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 7.30 बजे से प्रभात फेरी निकाला गया गांव बस्ती के मोहल्ले से होते हुए देशभक्ति गीत गाते गांधी चौक, विवेकानंद चौक पर राष्ट्रगान एवं गांधी जी और विवेका नंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली आगे बढ़ते हुए स्कूल में प्रवेश किया।
ग्राम के सरपंच धनित्तर सूर्यवंशी मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार कौशिक, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित राव मराठा पंचगण, प्रधान पाठक शांति तिर्की शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा अजय कुमार साहू जुठेल सूर्यवंशी गौरीशंकर साहू प्रदीप कुमार साहू आदि सामान्यी प्रतिनिधियों ने सरस्वती माता,भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी देश के महान महारूष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डाक्टर भीमराव अंबेडकर, के प्रतिमा फुल अगरबत्ती और दीप प्रज्वलित कर पुजा अर्चना की गई।

इसके बाद हमारे गांव के दुलरवा सबके प्रिय सामान्नीय मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार कौशिक जी ने नारियल फोड़कर ध्वाजारोहण किया। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों पालक अभिभावकों का फुल माला और बेच लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित राव मराठा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी विद्यार्थीगण अनुशासित लग रहे हैं जो गर्व की बात है आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं आप सभी बच्चे पढ़ाई अच्छे से करें पढ़ाई लिखाई में रूचि निरंतर जारी रखें हमारे गांव के शालाओं में शिक्षक की कोई कमी नहीं है इसका लाभ उठाओ और आगे बढ़ो।

आज ग्राम पंचायत सेमरताल की ओर से प्रसाद वितरण कराया गया इसके लिए सरपंच जी को धन्यवाद प्रेषित किया गया। मौसम को देखते हुए आज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। अंत में आभार व्यक्त करते प्रधान पाठक शांति तिर्की जी ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने एवं पुरा व्यवस्था को संभालने वाले ओमप्रकाश वर्मा को विशेष रूप धन्यवाद दिया गया।सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाए प्रदीप कुमार मुखर्जी, अनिता बोरकर, क्रांति सिंगरौल, पद्मावती मरावी कस्तूरी ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।
trending video
