लखनऊ एपी सेन गर्ल्स इंटर कालेज ( A.P. Sen Memorial Girls’ Inter College ) में स्वतंत्रता दिवस समारोह ( Independence Day Celebration ) मनाया गया। इसमें बालिकाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री मुख्य अतिथि रहे। कॉलेज की प्राचार्य उसोशी घोष और मुख्य अतिथि ने होनहार बालिकाओं को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक साधारण गीत नहीं है, बल्कि यह भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद,मातृभूमि के प्रति अगाध भक्ति और राष्ट्रीय चेतना का सबसे बड़ा प्राण-मंत्र है।

