

- जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए विजिलेंस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रशासनिक उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया गया।
लखनऊ, 30 अक्तूबर , खुन खुन जी गर्ल्स महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College,) में आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार प्राचार्या डॉ अंशु केडिया के निर्देशन मे “सतर्कता जागरूकता सप्ताह”- 2025 के अंतर्गत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक था”‘सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी’। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल की तरफ से सुश्री अनन्या राजलक्षी, मानव संसाधन अधिकारी एवं संजीव राय, लेखाअधिकारी उपस्थित रहे।
Khun Khun Ji Girls PG College news : इस अवसर पर श्री राय ने छात्राओं को संबोधित करते हुये केंद्रीय सतर्कता आयोग के कार्य एवं इसके स्थापना के उद्देश्य के संबंध में बताते हुये कहा कि देश के प्रत्येक सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान में वित्तीय लेन-देन ईमानदारी, पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप हो एवं समय-समय पर इन संस्थानों की कार्यप्रणाली, खरीद-बिक्री प्रक्रियाओं, ठेके, निविदाओं और लेखा प्रणाली की जाँच जैसे प्रमुख कार्य किया जाता है । इसके माध्यम से यह देखा जाता है कि कहीं किसी स्तर पर भ्रष्टाचार, पक्षपात या नियमों की अवहेलना तो नहीं हो रही और सरकार को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाता है ।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए विजिलेंस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रशासनिक उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भ्रष्टाचार,अपने पद का दुरुपयोग, रिश्वतखोरी धोखाधड़ी, जैसे कई विषयों पर अपने विचार रखें। वही पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने 100% Developmental stop corruption, vigilant India, prosperous India, stop black money, Save the nation, जैसे कई विषयों को समावेशित किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में जोया फातिमा, प्रथम स्थान अंशिका पाल,द्वितीय स्थान कोमल जैन,तृतीय स्थान पर रही, वही निबंध प्रतियोगिता में दानिया सिराज प्रथम स्थान, सुप्रिया दीक्षित द्वितीय, संजना कश्यप तृतीय स्थान पर रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम की इंचार्ज डॉ रत्ना शुक्ला के साथ डॉ कल्पना यादव, डॉ. बीना कुमारी, डॉ सुनीता यादव, डॉ अंजू यादव ने अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूचि यादव तथा डॉ. शालिनी शुक्ला ने तथा NCC officer डॉ. प्रियंका ने सहयोग किया। संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.अंशु केडिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
