

- संदर्भित मुद्दों पर सकारात्मक ढंग से जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे ने अपनी ओर से प्रक्रिया को पूरा करने का आश्वासन दिया |
बिलासपुर,30 अक्तूबर , शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे से भेंट कर अपनी समस्याएं रखीं . आज 30 अक्तूबर को सांयकाल 5 बजे सहायक शिक्षक से प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति की सूची जारी कर अतिशीघ्र कांउसलिंग तिथि घोषित करने तथा GPF पासबुक को संधारित कराने एवं उच्च कक्षाओं की परीक्षा की अनुमति प्रदान करने बाबत आदेशित किये जाने सहित कई प्रमुख मुद्दों को लेकर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय DEO से मिले . उन्होंने सबसे पहले ब्लाकों के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कीर्ति(मस्तूरी) अजीत कुजूर (बिल्हा) अमलेश पाली (तखतपुर) से परिचय कराते हुए सभी की ओर से बुकें देकर विजय तांडेय डी.ई.ओ का स्वागत व अभिनंदन किया | तत्पश्चात उन्होंने अपने नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया . संदर्भित मुद्दों पर सकारात्मक ढंग से जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे ने अपनी ओर से प्रक्रिया को पूरा करने का आश्वासन दिया |
यह भी पढ़ें : bilaspur school news : साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता संकल्प का आयोजन सेजेस तिफरा में
इस अवसर पर वीरेन्द्र यादव, संजय कौशिक पोलेश्वर यादव, इन्द्र मन मरावी देवेन्द्र कुमार साहू, विवेक तिवारी, जगमोहन कौशले, विकास लहरें आदि शिक्षक साथी गण उपस्थित थे.
