
- पायसम की ओर से सभी से अनुरोध किया गया कि इस शुभ अवसर पर सम्मिलित होकर इन जनों का उत्साह वर्धन करें
लखनऊ, 30 सितम्बर , पायसम निरंतर 20 वर्षों से विशेष जनों के शिक्षण – प्रशिक्षण तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित करने हेतु प्रयासरत लखनऊ स्थित एक पंजीकृत स्वैच्छिक संस्था है। पायसम का उद्देश्य बौद्धिक अक्षमता से युक्त जनों को समाज में समान अवसर, संपूर्ण भागीदारी,तथा आत्मनिर्भर रूप से जीवन जीने हेतु उनकी भावनाओं और क्षमताओं के अनुरूप व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल करना है। इसी क्रम में दिनांक 28 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2025 तक “पायसम के वयस्कों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी का चार दिवसीय स्टाल रामकृष्ण मठ निराला नगर लखनऊ में लगाया गया”

मेले में आए लोगों ने बौद्धिक तथा विकासात्मक दिव्यांगयुक्त बच्चों तथा वयस्कों द्वारा निर्मित उत्पादों जैसे पायसम के वयस्कों द्वारा निर्मित विभिन्न घऱेलू उत्पाद जैसे पिसे हुए मसाले, हाथ से सिले थैले, एप्रेन बैग्स, विभिन्न तरह के सजावटी सामान जैसे बंधनवार और दीपावली के दिये इत्यादि को खरीद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
यह भी पढ़ें : BBAU Lucknow : विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा उत्सव 2025 का समापन समारोह संपन्न, हुई विभिन्न गतिविधियाँ
पायसम की ओर से सभी से अनुरोध किया गया कि इस शुभ अवसर पर सम्मिलित होकर इन जनों का उत्साह वर्धन करें। जिससे यह सभी समाज की मुख्य धारा में शामिल होने के लिए मजबूती से अपने कदमों को बढ़ा सके । पायसम प्रत्येक वर्ष लगभग 10 प्रतिष्ठित स्थानों/ संस्थानों में बौद्धिक अक्षमता से युक्त जनों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी का आयोजन अथवा स्टाल लगाता है।
