

- देश व राज्यों को नशा मुक्त बनाएं विहिप अपनी युवा इकाई बजरंग दल के साथ चलाएगा नशा मुक्त भारत विकसित भारत का अभियान
- रामकाज किन्हें मोहि कहां विश्राम, नशा युवाओं कल लक्ष्य की प्राप्ति से दूर करता है – गजेंद्र क्षेत्र संगठन मंत्री VHP
लखनऊ, 30 सितम्बर , विहिप के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने सोमवार को भारतखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय की सभागार लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूज्य संत चैतन्य जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक पूर्णेन्दु के साथ मंच पर मौजूद मुख्य वक्ता के रूप में अपने ओजस्वी वक्तव्य में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दिनोरिया ने बताया कि पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से अभियान चलेगा. इसकी शुरुआत जनजागरण से होगी. इसके बाद खेलकूद और पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ते नशामुक्त युवा तैयार किया जाएगा. बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने कहा कि बीते दिनों कई प्रान्तों एवं में नशा मुक्त भारत के रोडमैप पर महामंथन के बाद अब पूरे देश में विहिप की युवा इकाई बजरंग दल का नशा मुक्त विकसित भारत अभियान चलाएगा. शुरू में साप्ताहिक मिलन, सत्संग केंद्र, प्रवचन केंद्रों के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा.
त्योहारों में शांति व्यवस्था स्थापित करना
त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में सहयोग का आह्वान दोनेरिया ने कहा कि गरबा पंडाल में जेहादी मानसिकता वाले लोगों पर बेन लगाने के लिए सरकार ठोस कदम उठाए, ताकि हिंदू बहन-बेटी लव जिहाद के षड्यंत्र से बचाई जा सके। हर गरबा पंडाल आयोजक गैर हिंदू को पंडाल में न तो प्रवेश दे और न ही कोई व्यवस्था का हिस्सा बनाए। त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग करें। दौनेरिया ने साफ कहा कि धर्मांतरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे राष्ट्र की एकता और विचारधारा पर आघात होता है।

मंचासीन विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा युवाओं को अपने लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त भारत विकसित भारत बनाना है, बजरंग दल का संकल्प है कि नशा मुक्ति आंदोलन पांच वर्ष निरंतर चलेगा. इसमें पहले चरण में जनजागरण पर जोर रहेगा. फिर विभिन्न गतिविधियों और अभियानों से नशा मुक्त भारत की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जाएंगे.
यह कार्यक्रम जिला लखनऊ पश्चिम में के अंतर्गत भातखंडे विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय में हुआ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के प्रांत मंत्री देवेंद्र प्रांत प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह,प्रांत सेवा प्रमुख धर्मेंद्र,प्रांत विधि प्रमुख संजय, लखनऊ विभाग के पश्चिम जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा , जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला मंत्री पंकज तिवारी, जिला सह मंत्री तरनजीत सिंह डंग, बजरंग दल के जिला संयोजक यादवेंद्र सिंह,नरेंद्र परमार, अखंड प्रताप, विभाग सहसंयोजक अमरेंद्र, संगठन मंत्री समरेंद्र,जिला उपाध्यक्ष समरेंद्र,जिला सह प्रचार प्रमुख जसवंत मौजूद रहे।
trending video
