सीतापुर , केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी सीतापुर के महमूदाबाद विकासखंड में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली और हर घर तिरंगा फहराया महमूदाबाद विकासखंड के ग्राम फतेहपुरवा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी राम सरन मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता की जय के नई लगाएं इसी क्षेत्र में एक दूसरी तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए.
फतेहपुरवाके वरिष्ठ पदाधिकारी राम सरन मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान में उनके क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वकअपने घरों पर तिरंगा लगाया और लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा रैली भी निकाली गई .
इस रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्र के विद्यार्थी ,युवा, ग्रामीण, लोग शामिल हुए और सभी ने तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान की सराहना करते हुए अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराया . 15 अगस्त को भी क्षेत्र में कई तिरंगा यात्राएं निकाली गई और पूरा क्षेत्र भारत माता की जय वंदे मातरम किनारो से गूंज उठा .
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए फतेहपुरवा के ग्रामीण पूरी तरीके से एकजुट और संगठित होकर कार्य कर रहे हैं . उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः जीत दर्ज कराएगी.अभिषेक मिश्रा, सरोज मिश्रा, रामशरन मिश्रा, शैलेंद्र रावत, मुकेश मिश्र ,देश राज मिश्रा ,नितिन तिवारी, नितिन रावत , पवन कुमार एवं गांव वासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे..
