- विजय कुमार बन्धु बोले – पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार से की पुरानी पेंशन बहाली की बहाली,TET की अनिवार्यता की समाप्ति व निजीकरण पर रोक की मांग, मांगे पूरी न होने पर 26 सितम्बर को होगी लखनऊ में विशाल रैली
लखनऊ . अटेवा द्वारा आज 21 अगस्त को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार से पुरानी पेंशन की बहाली,TET की अनिवार्यता की समाप्ति, निजीकरण की समाप्ति की मांग की। शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्लेकार्ड,पोस्टर, बैनर पर NPS गो बैक, पुरानी पेंशन बहाल करो,TET की अनिवार्यता समाप्त करो, निजीकरण समाप्त करो , पुरानी पेंशन हक है,लेके रहेंगे आदि नारे लगाते हुए सरकार से अपनी मांगे दोहराई और कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक अटेवा द्वारा संघर्ष जारी रहेगा। तिरंगा यात्रा में शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने मुद्दे पर एकजुटता दिखाई। सभी जनपदों में लगातार लोग शामिल होते रहे और अपने हक के लिए आवाज बुलंद किया। आज प्रदेश भर में OPS का नारा और तिरंगा ही दिखाई पड़ रहा था।

लखनऊ में यह तिरंगा यात्रा कर्मचारी नेता स्व 0बी0एन0सिंह की प्रतिमा से निकाली गई। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में विभिन्न कर्मचारी, शिक्षक संगठनों ने भी भाग लिया।
यात्रा को संबोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न होने से आज शिक्षक,कर्मचारी का बुढ़ापा अंधेरे में है। TET की अनिवार्यता हो जाने से आज शिक्षको के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। साथ निजीकरण होने से आम आदमी का नुकसान हो रहा है। इसलिए सरकार जब तक इन मुद्दों को हल नहीं करती है तब तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। देश का दुर्भाग्य देखिए देश की रक्षा करने वाले अर्द्धसैनिक बलो को पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया गया है यह कैसा राष्ट्रवाद है??

उन्होंने आगे कहा कि अगर समस्याओं को हल नहीं किया गया तो 25 सितंबर को लखनऊ में विशाल रैली की जाएगी इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार उदार हृदय से शिक्षक और कर्मचारियों की मांगों को हल करे।

पंचायती राज सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार अब चुनाव के समय शिक्षकों, कर्मचारियों के मुद्दों को हल करे और इस वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाये। राजकीय नर्सेज संघ के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना में कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा की। इसलिये सरकार अब उनके मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाए।
OPS तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से विक्रमादित्य मौर्य,रजत प्रकाश, सुनील वर्मा, विजय विश्वास, नरेंद्र कुमार, विवेक, पंकज यादव,राघवेंद्र सिंह, श्रवण सचान,सोहन लाल वर्मा, धीरेंद्र शर्मा, हरिशंकर राठौर,महेंद्र पांडेय, दयाशंकर,गीतांशु वर्मा,अमिता रॉस,सतेंद्र सिंह,रेणु पटेल,दीपिका, क्षमा , संजय रावत,जे के निगम, फ्रंट अगेंस्ट एन. पी.एस.रेलवे समेत भारी संख्या में कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
