रायपुर .अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर प्रदेश किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किसान कांग्रेस कमेटी प्रांतीय कार्यकरणी का विस्तार करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, असंगठित मजदूर कांग्रेस, जिला सचिव बिलासपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाज सेवी आयुष सिंह राज को प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पद पर दायित्व सौपी है उनकी नियुक्ति से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओ, गरीब, मजदूर, किसान सभी जाति वर्ग मे अत्यंत उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया है .
अपनी नियुक्ति पर प्रेस मिडिया को सम्बोधित करते हुये आयुष सिंह राज ने सर्व प्रथम अपने राजनीतीक गुरु – मार्गदर्शक अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी पि. व. वि., लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधानसभा बेलतरा / बिलासपुर छत्तीसगढ़ त्रिलोक श्रीवास को पद हेतु शुभ आशीर्वाद प्रदाय करने पर सादर प्रणाम करने के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस विभाग,प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के समस्त शीर्ष नेतृत्व का एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जी प्रदेश किसान कांग्रेस छत्तीसगढ़ संगठन के प्रति महासचिव पद का दायित्व मिलने पर आभार ज्ञापित किये है
