बिलासपुर . छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा में पदस्थ प्राथमिक शाला के शिक्षक कलेश्वर साहू ने मात्र 3 महीने (अप्रैल से जुलाई 2026) में व्यक्तिगत रूप से 2.70 लाख सीड बॉल (बीजों के गोले) तैयार कर Golden Book of World Records में अपना नाम दर्ज कराया है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के सहयोग व मार्गदर्शन से प्राथमिक शाला के शिक्षक कलेश्वर साहू द्वारा निर्मित 2.70 लाख सीड बॉल को ‘गोल्डन बुक ऑफ WORLD RECORD’ में स्थान मिला है। यह विश्व में व्यक्तिगत रूप से बनाए गए सर्वाधिक सीड बॉल का नया रिकॉर्ड है।
इस उपलब्धि का आधिकारिक प्रमाण पत्र एवं मेडल छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा कलेश्वर साहू को प्राप्त हुआ। इस दौरान ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की राज्य प्रभारी श्रीमती सोनम राजेश शर्मा भी उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें
