लखनऊ . बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU), लखनऊ की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस’ के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में एनएसएस (NSS) स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश को स्वच्छता का एक सशक्त संदेश दिया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक प्रो. पवन कुमार चौरसिया सहित सभी इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. तरुणा, डॉ. अर्पित शैलेश, डॉ. नरेन्द्र सिंह, डॉ. मीना वी. रक्शे और डॉ. भीम सोनकर भी मुख्य रूप से मौजूद रहे और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
यह भी पढ़ें
