लखनऊ. खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ (Khun-Khun Ji Girls PG College | Lucknow ) की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आज 24 सितम्बर को NSS दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत “नमो सेवा गाथा” विषय पर ठाकुरगंज चौराहा, लखनऊ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । उसके पश्चात NSS दिवस समारोह मे सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान को संयुक्त रूप से मनाया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने “विकसित भारत @ 2047”, “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” एवं “नशा मुक्त भारत” विषयों पर शपथ के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाई और सेवा ही संकल्प है के ध्येय के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो भारती पांडेय, जय नारायण पी जी कॉलेज रही। उन्होंने नशामुक्ति पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे शरीर, परिवार और भविष्य तीनों को नष्ट कर देती है। एक स्वस्थ युवा ही विकसित भारत @ 2047 का निर्माण कर सकता है। मुख्य अतिथि द्वारा ओजोन दिवस पर हुई प्रतियोगिता में विजई छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय (Khun-Khun Ji Girls PG College | Lucknow ) की प्राचार्य अंशु केडिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस पूरे कार्यक्रम को NSS ऑफिसर डॉ. रुचि यादव एवं डॉ. शालिनी शुक्ला एवं NCC ऑफिसर डॉ. प्रियंका के साथ स्नेह लता शिवहरे, प्रीति सिंधी एवम अपर्णा टंडन द्वारा किया गया l
यह भी पढ़ें
