लखनऊ . भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जनपद लखनऊ ( Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) के प्रावधान में कल 25 सितंबर, 2026 को लखनऊ पब्लिक कॉलेज बी ब्लॉक राजाजीपुरम लखनऊ में प्रातः 11:00 बजे से प्रधानाचार्यो की कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ डॉ प्रदीप कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल, लखनऊ/सहायक प्रादेशिक आयुक्त भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश करेंगे।
इस अवसर पर जिला संस्था ( Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide) के संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, उप-शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल, लखनऊ पी.एन. सिंह, जिला संस्था के उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष/बीएसए लखनऊ विपिन कुमार, उपाध्यक्ष/डाइट प्रधानाचार्य राम प्रवेश, उपाध्यक्ष/पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह, जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में जिला संस्था के अध्यक्ष/जिलाधिकारी विशाख जी एवं उपाध्यक्ष/सीडीओ लखनऊ प्रफुल्ल कुमार शर्मा को मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
जिला सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में जनपद के माध्यमिक विद्यालय में स्काउटिंग/गाइडिंग में छात्र/छात्राओं की सहज सहभागिता बढ़ाने व स्काउटिंग/गाइडिंग गतिविधियों ( Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide ) को प्रभावी ढंग से लागू करने पर चर्चा होगी। इसी के साथ 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी व गणतंत्र दिवस परेड 2026 में फ्लैग मार्चमें प्रथम स्थान पाने वाले स्काउट्स/गाइड्स के विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्याओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यशाला ( Uttar Pradesh Bharat Scout and Guide ) में जनपद के समस्त राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों/इंटर कॉलेज कॉलेजों के प्रधानाचार्य प्रधानाचार्याओं के साथ भारत भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश जनपद लखनऊ के समस्त पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
यह भी पढ़ें –
