लखनऊ । प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नरही स्थित 90 सालों से संचालित ऐडेड विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल (Vidya Mandir girls High School) को बचाये जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर विद्यालय की प्रबंधक के साथ शिक्षिकाओ ने संस्था को बचाने की गुहार लगाई है।
उक्त मामले की ओर उ प्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह, एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट करते हुए सूबे की शिक्षा विशेष रूप से बालिकाओ की शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू करने पर प्राण प्रण से लगे हुए हैं। वही 90 साल पुराने संचलित स्कूल (Vidya Mandir girls High School) को बंद करने की कगार पर पहुँच जाने के मामले में तत्काल हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यह विद्यालय यू पी बोर्ड प्रयाग राज द्वारा वर्ष १९६० में तत्कालीन मुख्यमंत्री की संस्तुति पर बलिकाओ की शिक्षा के लिए मान्यता प्रदान की गयी थी। आज इस संस्था (Vidya Mandir girls High School) में लगभग 250 बलिकाये शिक्षा प्राप्त कर रही है। वर्तमान शैक्षिक सत्र (Vidya Mandir girls High School) के बीच संस्था को बंद कराया जाना जन हित से सीधे जुड़ा अति संवेदन शील मामला है। मामले मे तत्काल हस्त क्षेप कर संस्था को बचाने मे मुख्यमंत्री जी से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें
