लखनऊ . लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ (Lucknow University ) राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, विश्वविद्यालय लखनऊ, न्यू कैंपस में आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को विशेष जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्थापना दिवस के अवसर पर फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, विश्वविद्यालय लखनऊ, न्यू कैंपस में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, मूल भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को NSS के मूल मंत्र “मैं नहीं, आप” के महत्व के बारे में बताया गया तथा समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा, सहयोग एवं उत्तरदायित्व की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों ने सत्यनिष्ठा के साथ समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने, जरूरतमंदों की सहायता करने, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
विद्यार्थियों ने जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का आयोजन NSS Programme Officers Dr. Khushboo Verma एवं Dr. Deepak Gupta के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक संवेदनशीलता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
यह भी पढ़ें
