

- राज्य शासन के दिशा निर्देश पर दुर्ग जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित हो रही है हर दिन विभिन्न गतिविधियां,आज दुर्ग जिले के स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश.
दुर्ग भिलाई , 18 सितम्बर , राज्य शासन के निर्देश पर जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला शिक्षाधिकारी अरविन्द मिश्रा, जिला परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र पाण्डेय निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षाधिकारी राजेश्वरी चंद्राकर एवं एबीईओ रश्मि ठाकुर के मार्गदर्शन मे विकासखंड के सभी शालाओं मे स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन तिथिवार किया जा रहा है, सेवा पर्व के कार्यक्रम दिनांक 17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक किया जाना है.

जिसमें शपथ, मानव श्रृंखला, निबंध, संवाद कार्यशाला,नुक्कड़,सेल्फी पॉइंट,श्रमदान रैली एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को प्रतिदिवस शाला मे आयोजित कर विकासखंड एवं जिला स्तर पर सभी लोगो को स्वच्छता हेतु प्रेरित करना है ।

स्वच्छता पखवाड़ा हेतु विकासखंड दुर्ग शहर के अंतर्गत विकासखंड के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों मे प्रथम दिवस स्वच्छता शपथ के साथ इस कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया जिसमें सभी छात्रों एवं शिक्षकों तथा ग्राम स्तर के जनप्रतिनिधियों तथा शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति मे अपनी शाला, घर, ग्राम आदि को स्वच्छ रखने एवं अपने परिचितों को तथा ग्रामवासियों को इस हेतुu प्रेरित करने की शपथ ली।

द्वितीय दिवस सभी शालाओं मे विभिन्न आकार की मानव श्रृंखला का निर्माण कर सभी को एकता का सन्देश दिया गया तथा निर्धारित गतिविधियों से तिथिवार छात्रों एवं उपस्थित जनसमुदाय को परिचित कराया गया। उपरोक्त जानकारी विकासखंड स्वच्छता नोडल रश्मि ठाकुर सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी दुर्ग ने दी.

