छत्तीसगढ़ के वर्तमान पेंशनरों को महंगाई भत्ता 2% देना शेष है छत्तीसगढ़ के नियमित कर्मचारियों को वर्तमान समय में 55% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है परंतु छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को महंगाई भत्ता 53% दिया जा रहा है जबकि 2% शेष है छत्तीसगढ़ के पेंशनधारी कर्मचारियों को 2% की महंगाई भत्ता घोषणा किए जाने की मांग की जाती है .
बिलासपुर , 18 सितम्बर , छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ के पूर्व प्रांत अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक सीके महिलांगे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि मध्यप्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ में भी सेवानिवृत्ति होने वाले प्रत्येक शासकीय कर्मचारियों को 300 दिन का अवकाश नगदीकरण और 25 लाख रुपए ग्रेच्युटी की राशि देने की घोषणा करनी चाहिए , क्योंकि अविभाजित मध्य प्रदेश के अधीनस्थ छत्तीसगढ़ के भी कर्मचारी रहे हैं .
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को वहां की भांति यहां भी कर्मचारियों को वित्तीय लाभ मिलना चाहिए . महंगाई भत्ता मध्य प्रदेश की भांति एरियर्स सहित देय तिथि से ही देना चाहिए. मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को यह लाभ प्राप्त हो रहा है परंतु छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है और अपने आप को कोस रहे हैं काश , हम भी मध्य प्रदेश के कर्मचारी होते । छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न संगठन ने मांग किया है छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की जाती है कि नवरात्रि और दशहरा और दीपावली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को यह सब सभी मांगे हैं उपहार स्वरूप देने की घोषणा करनी चाहिए जिससे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी को छोटी-छोटी मांग के लिए सड़क पर आकर हड़ताल करना पड़ता है.
वर्तमान संरक्षक सीके महिलांगे ने कहा कि अविभाजित मध्य प्रदेश के समय महंगाई भत्ता और छोटी-छोटी मांग के लिए कभी भी सड़क पर आकर हड़ताल करने की नौबत नहीं आती थी परंतु आज छत्तीसगढ़ के कर्मचारी शासन के प्रति घोर निराशा व्याप्त है इस संबंध में छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ शासन रायपुर को विशेष ध्यान देने की जरूरत है मुख्यमंत्री जी से विनम्र अपील है कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए नवरात्रि और दशहरा और दीपावली के शुभ अवसर पर कर्मचारियों को तोहफा स्वरूप उपहार की घोषणा करना चाहिए.
