
रायपुर. शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय रायपुर में संगीत एवं चित्रकला में स्नातक हेतु नवीन सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने जानकारी दी है कि जिले में निवासरत 12वीं कक्षा उर्तीण कर चुके श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित तथा अस्थिबाधित दिव्यांगजन स्नातक स्तर में रूचि अनुसार विधा का चयन कर संगीत एवं चित्रकला में उपाधि प्राप्त कर सकते है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिव्यांग महाविद्यालय में बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आट्र्स तथा बैचलर ऑफ फाईंन आट्र्स में संचालित कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है। बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आट्र्स के अंतर्गत गायन/तबला तथा बैचलर ऑफ फाईंन आट्र्स के अंतर्गत मुख्य विषय चित्रकला है।
